संयुक्त राष्ट्र महासभा में ट्रंप ने तीन तकनीकी गड़बड़ियों की जांच की मांग की, कहा की जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा

0
63

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन के दौरान हुई तकनीकी गड़बड़ियों को लेकर “ट्रिपल साबोताज” कहकर जांच की पूर्ण मांग की है।

और फिर एक लंबी सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने इन तीन घटनाओं को “बहुत भयावह” बताया और कहा कि जो भी ज़िम्मेदार है उसे गिरफ़्तार भी किया जाना चाहिए।

और फिर पहली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें दिख रहा है कि राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप न्यूयॉर्क के यूएन भवन में एस्केलेटर पर चढ़ रहे थे, लेकिन वह अचानक रुक गया और उन्हें पैदल ही ऊपर चलना पड़ा।

साथ ही संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि यह घटनाएं आकस्मिक थीं और यह भी संकेत दिया कि टेलीप्रॉम्प्टर और साउंड सिस्टम की गड़बड़ी के लिए व्हाइट हाउस स्टाफ़ भी ज़िम्मेदार हो सकता है।

इसके अलावा ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, “संयुक्त राष्ट्र में कल सचमुच अपमान करने वाली एक घटना हुई, सिर्फ़ एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीन बेहद संदिग्ध घटनाएं घटित हुई हैं। “

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here