Tunnel Rescue: CM धामी से पीएम मोदी ने ली रेस्क्यू की जानकारी, मजदूरों के स्वास्थ्य को लेकर दिए कुछ अहम निर्देश

पूरे बचाव अभियान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर बनाए हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पुनः फोन कर सिलक्यारा में सुरंग में फंसे श्रमिकों के राहत एवं बचाव कार्य के संबंध में जानकारी ली।

0
241

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तरकाशी सुरंग हादसे में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। मजदूरों से बस कुछ मीटर की दूरी और रह गई है। पूरे बचाव अभियान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर बनाए हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पुनः फोन कर सिलक्यारा में सुरंग में फंसे श्रमिकों के राहत एवं बचाव कार्य के संबंध में जानकारी ली।

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सुरंग में फंसे श्रमिकों का हाल जाना, और पीएम ने ड्रिलिंग के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा अंदर फंसे श्रमिकों के साथ ही बाहर राहत बचाव कार्य में जुटे लोगों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा अंदर फंसे श्रमिकों के परिजनों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। साथ ही प्रधानमंत्री ने आगामी रणनीति पर भी चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री ने बताया कि मैन्युअली डिगिंग कार्य शुरु कर दिया गया है। अब तक कुल 52 मीटर पाइप को पुश कर लिया गया है। यदि कोई बड़ी अड़चन नहीं आई तो शीघ्र ही सभी श्रमिकों को बाहर निकाल लिया जाएगा। उन्होंने बताया अंदर फंसे सभी श्रमिकों का स्वास्थ्य सकुशल है। राहत एवं बचाव कार्य में जुटे श्रमिक इंजीनियर विशेषज्ञ अधिकारी हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

सीएम ने बताया कि अंदर फंसे से सभी श्रमिकों को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण भोजन भेजा जा रहा है। सभी श्रमिकों से निरंतर डॉक्टर एवं मनोचिकित्सक से भी संवाद करवाया जा रहा है। अंदर फंसे श्रमिकों के परिजनों से भी निरंतर बात करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि एसडीआरफ द्वारा स्थापित कम्युनिकेशन सेटअप के अतिरिक्त बीएसएनएल द्वारा टेलिफोनिक कम्युनिकेशन सेटअप को भी स्थापित किया है।

ये भी पढ़ें :Rajasthan News : कोरोना वायरस के बाद चीन के Pneumonia को लेकर राजस्थान में अलर्ट, 29 नवंबर को मॉकड्रिल के आदेश

मुख्यमंत्री ने बताया कि फंसे श्रमिकों के निकल जाने के उपरांत सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया एसडीआरएफ, एनडीआरएफ मौके पर तैनात की गई है। डॉक्टर की टीम भी मौके पर मौजूद है। सभी अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट पर रखा गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here