Turkey: इस्राइल-हमास संघर्ष पर तुर्किये के कार्यों की आलोचना कर रहे सांसद, अचानक ही फर्श पर गिरे; हालत नाजुक

मीडिया सूत्र के अनुसार सांसद बिटमेज इस्राइल-हमास युद्ध पर तुर्किये की प्रतिक्रिया पर आलोचना कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'इतिहास भले ही चुप रहे, लेकिन सत्य चुप नहीं रहता है।'

0
135

न्यूज़लिंक हिंदी। इस्राइल-हमास संघर्ष पर तुर्किये के कार्यों की आलोचना करते हुए मंगलवार को तुर्किये सांसद हसन बिटमेज संसद में गिर पड़े। यह घटना संसदीय सत्र के दौरान हुआ, जिसका सीधा प्रसारण किया गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया जा रहा है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार 53 वर्षीय तुर्किये सांसद डायबिटिज के मरीज हैं। संसद में अचानक से गिरने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत फिलहाल गंभीर है। मीडिया सूत्र के अनुसार सांसद बिटमेज इस्राइल-हमास युद्ध पर तुर्किये की प्रतिक्रिया पर आलोचना कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘इतिहास भले ही चुप रहे, लेकिन सत्य चुप नहीं रहता है।’

इस्राइल पर बात करते हुए हसन बिटमेज ने कहा, ‘उन्हें यह लगता है कि वह हमसे छुटकारा पा लेंगे तो उन्हें कोई समस्या नहीं होगी। लेकिन आप हमसे छुटकारा पा गए तो पछतावे से छुटकारा नहीं पा सकते हैं। आप भले ही इतिहास से भाग सकते हैं, लेकिन भगवान के क्रोध से नहीं भाग सकते हैं।’

ये भी पढ़ें :Japan: 116 वर्ष में दुनिया की दूसरी सबसे बुजुर्ग महिला का हुआ निधन,पसंदीदा भोजन खाने के बाद गई जान

यह कहने के बाद ही वह सदन में ही गिर पड़े, जिसके बाद चिकित्सा अधिकारी उन्हें देखने के लिए पहुंचे। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद तुर्किये के स्वास्थ्य मंत्री फहरेटिन कोका ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here