कानपुर बोट क्लब में दो दिवसीय 33वीं राज्य स्तरीय कनोइंग चैंपियनशिप का हुआ आयोजन, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने की शुरुआत

33वीं उत्तर प्रदेश राज्य कनोइंग चैंपियनशिप- 2024 चैंपियनशिप का रविवार को कानपुर बोट क्लब में आयोजन होगा। दो दिवसीय चैंपियनशिप की शुरुआत सुबह 9.30 बजे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना करेंगे।

0
314

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। 33वीं उत्तर प्रदेश राज्य कनोइंग चैंपियनशिप- 2024 चैंपियनशिप का रविवार को कानपुर बोट क्लब में आयोजन होगा। दो दिवसीय चैंपियनशिप की शुरुआत सुबह 9.30 बजे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना करेंगे। इस दौरान जल क्रीड़ा चैंपियनशिप का आयोजन होगा। यूपी कयाकिंग कानोइंग एसोसिएशन के तकनीकी मार्गदर्शन और सहयोग से गंगा की लहरों पर रोमांच देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़े : Delhi Excise Policy Case: ED ने दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को 9वां समन किया जारी, 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया

मंडलायुक्त ने कहा की गंगा नदी के तट कानपुर में बनाए गए बोट क्लब की गतिविधियों में जल क्रीड़ा के आयोजन, ट्रेनिंग कैंप और गंगा वाटर रैली जैसे आयोजन कराना मुख्य उद्देश्य है। दो दिवसीय कनोइंग प्रतियोगिता में आठ जनपदों की टीमें भाग करेंगी। जिसमें खिलाड़ियों की संख्या लगभग 80 होगी। उन्होंने सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था करने तथा जल पुलिस को भी तैनात किए जाने के निर्देश दिये। सचिव जल क्रीड़ा नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को बोट के मार्च पास्ट के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत होगी।

भोजन के ब्रेक के बाद शाम पांच बजे तक प्रतियोगिता चलेगी, इसके बाद जल क्रीड़ा के वाटर स्कीइंग, बनाना राइड और ड्रैगन बोट के रोमांचक प्रदर्शन होंगे और भव्य गंगा आरती के बाद गंगा गीत और भजनों की धारा बहेगी। 18 मार्च को शेष प्रतियोगिताएं आयोजित होने के बाद पुरस्कार वितरण किया जायेगा। पहले दिन सुबह 9.30 बजे से रात आठ बजे तक अलग-अलग कार्यक्रम होंगे वहीं, सोमवार को शाम साढ़े तीन बजे से पुरस्कार वितरण होगा।

ये भी पढ़े : UP Lok Sabha Election 2024 Date: यूपी लोकसभा चुनाव की तारीख तय, 13 मई को होगा कानपुर में मतदान

नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि 500 मीटर और 200 मीटर की प्रतियोगिताएं होंगी। यूपी कयाकिंग कानोइंग एसोसिएशन के सचिव डीपी सिंह और अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के तकनीकी निर्देशन में आयोजन होगा। रेस का संचालन क्याकिंग केनोइंग एसोसिएशन के 12 तकनीकी विशेषज्ञों के नियंत्रण मे होगा। सुरक्षा के लिए देसी नावें और मोटर बोट मुस्तैद रहेंगी। इन दो दिन बोट क्लब जाने वालों को प्रवेश शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन, अपर जिलाधिकारी (नगर) डॉ. राजेश कुमार आदि रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here