मलेशियाई नेवी के दो हेलीकॉप्टर की हवा में टक्कर, इस हादसे में 10 की मौत

0
270

न्यूज़लिंक हिंदी। मलेशियाई रॉयल नेवी के दो हेलीकॉप्टर मंगलवार को अभ्यास के दौरान हवा में भयंकर रूप से टकरा गए। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई है। मलेशियाई नौसेना ने एक बयान में बताया है कि रॉयल नेवी की परेड के लिए अभ्यास के दौरान ये हादसा हुआ।

नौसेना ने कहा, हादसा मंगलवार सुबह 9.32 बजे पश्चिमी राज्य पेराक के लुमुट नौसैनिक अड्डे पर हुई और मारे गए सभी 10 लोग चालक दल के सदस्य थे। हादसे का वीडियो भी सामने आया है।

घटना के वीडियो में दिख रहा है कि दोनों हेलीकॉप्टर हवा में उड़ रहे थे, इसी दौरान उनमें से एक का अगला हिस्सा दूसरे के पिछले रोटर से टकरा गया, जिसके बाद दोनों नीचे गिर गए। वीडियो में हेलीकॉप्टर को टक्कर के बाद नीचे गिरते और लोगों को भागते हुए भी देखा जा सकता है। नेवी ने बताया, सभी पीड़ितों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पहचान के लिए उन्हें लुमुट आर्मी बेस अस्पताल भेजा गया है।

इसमें शामिल सभी कर्मियों को घटनास्थल से रेस्क्यू करके चिकित्सा उपचार के लिए आरएमएन लुमुट बेस अस्पताल ले जाया गया। रेस्क्यू में शामिल एक अधिकारी ने कहा, उड़ान प्रशिक्षण के दौरान दो हेलीकॉप्टर टकरा गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here