न्यूज़लिंक हिंदी। भारतीय राजदूत संजय सुधीर ने अबु धाबी में बन रहे BAPS हिंदू मंदिर का दौरा किया इसी दौरान राजदूत संजय ने मंदिर के निर्माण कार्य की प्रगति देखी। साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मंदिर के निर्माण का एलान किया था। अब इसका निर्माण कार्य पूरा होने के करीब है।

आपको बता दे कि भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि ‘एक महीने से भी कम समय बचा है। अबु धाबी में बन रहे हिंदू मंदिर का निर्माण कार्य अब पूरा होने वाला है, जिसका एलान पीएम मोदी ने साल 2015 में किया था। भारतीय राजदूत ने इसकी प्रगति देखी।’
जानकारी के लिए बता दे कि BAPS हिंदू मंदिर संस्था ने प्रधानमंत्री मोदी को अबु धाबी में स्वामीनारायण मंदिर का उद्घाटन करने के लिए बीते साल दिसंबर में निमंत्रण दिया था, जिसे प्रधानमंत्री ने स्वीकार कर लिया है। स्वामीनारायण संस्था ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।
इस बयान में बताया गया कि स्वामी ईश्वरचरणदास, प्रधानमंत्री मोदी को माला पहनाकर और भगवा शॉल ओढाकर उनका स्वागत करेंगे। बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में तीर्थ स्थानों के विकास और पुनर्निर्माण में अभूतपूर्व काम किया है। मंदिर का उद्घाटन कार्यक्रम एक भव्य कार्यक्रम होगा, जिसे आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें :Indore: छात्र को कोचिंग में आया हार्टअटैक, दोस्तों ने पहुंचाया अस्पताल, इलाज के वक़्त तोडा दम

