Ujjain: BJP नेता और उनकी पत्नी की हत्या, घर में घुसकर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पढ़ें पूरी खबर

लूट की नीयत से कुछ लोग घर में घुसे और उन्होंने रामनिवास और उसकी पत्नी की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। घटनाक्रम की जानकारी आज सुबह जैसे ही नरवर थाना प्रभारी मुकेश जारदार को लगी तो उन्होंने तुरंत इस घटना से वरिष्ठ अधिकारियों का अवगत कराया।

0
234

न्यूज़लिंक हिंदी, उज्जैन। देवास रोड स्थित ग्राम पिपलोदा में पूर्व सरपंच और उनकी पत्नी की घर में घुसकर हत्या कर दी गयी है। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि हत्याकांड धारदार हथियार से हुआ है। घटनास्थल पर कोई भी फायर नहीं हुआ है। लूट के बारे में उन्होंने बताया कि अभी जांच चल रही है, जिसके बाद ही इस बारे में आगे कुछ कहा जा सकेगा।

जानें पूरी घटना के बारे में
आपको बता दे कि पूर्व सरपंच और भाजपा नेता रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी मुन्नीबाई शुक्रवार रात घर में थे। अचानक लूट की नीयत से कुछ लोग घर में घुसे और उन्होंने रामनिवास और उसकी पत्नी की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। घटनाक्रम की जानकारी आज सुबह जैसे ही नरवर थाना प्रभारी मुकेश जारदार को लगी तो उन्होंने तुरंत इस घटना से वरिष्ठ अधिकारियों का अवगत कराया। इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा और एफएसएल की टीम पहुंची जो की जांच करने में जुटी हुई थी। बताया जाता है कि घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।

ये भी पढ़ें : Kanpur Fire: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल की गाड़ियों ने छह घंटे में पाया काबू, पुलिस घटना की जांच में जुटी

पुलिस का मानना है कि कैमरे में कहीं न कहीं आरोपी जरूर नजर आ रहे होंगे, लेकिन अभी किसी ने इसके फुटेज देखे नहीं है। अगर इस घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज मिलता है तो यह हत्याकांड को जल्द सुलझाया जा सकता है।

दंपति घर में अकेले रहते हैं
बताया जाता है कि मृतक रामनिवास कुमावत के दो पुत्र हैं लेकिन उनके साथ गांव में कोई नहीं रहता था। पुलिस इस बात का भी पता लग रही है कि यह हत्याकांड को अंजाम देने वाले लोगों को इसकी जानकारी थी कि दंपति घर में अकेले रहते हैं इसीलिए उन्हें आसानी से मार दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here