Ujjain: रत्नेश्वर महादेव मंदिर में टूटी हुई मिली शिवलिंग और नंदी जी की प्रतिमा, लोगो में आक्रोश, पहुंची पुलिस

चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया, कि रत्नाकर सागर पंचक्रोशी यात्रा का उपपड़ाव है। इस स्थान पर तालाब के किनारे भगवान श्री रत्नेश्वर महादेव का अति प्राचीन मंदिर बना हैं। बुधवार एक अर्धविक्षिप्त युवक ने मंदिर में स्थापित भगवान शिव और नंदी जी की प्रतिमा को तोड़ दिया।

0
456

न्यूज़लिंक हिन्दी, उज्जैन। रत्नाकर सागर (उंडासा तालाब) पर उस समय विवाद हो गया जब भगवान के दर्शन और पूजा करने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को मंदिर में भोले बाबा और नंदीजी की मुर्तिया टूटी हुई मिली। बता दे कि इस दौरान मंदिर में एक युवक भी मौजूद था, जिसने मंदिर में गंदगी मचा रखी थी।

बहुत ही प्राचीन मंदिर में भगवान की टूटी प्रतिमा देखकर क्षेत्र के लोग बहुत ही आक्रोशित हो गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके कुछ देर बाद चिमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।

चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया, कि रत्नाकर सागर पंचक्रोशी यात्रा का उपपड़ाव है। इस स्थान पर तालाब के किनारे भगवान श्री रत्नेश्वर महादेव का अति प्राचीन मंदिर बना हैं। बुधवार एक अर्धविक्षिप्त युवक ने मंदिर में स्थापित भगवान शिव और नंदी जी की प्रतिमा को तोड़ दिया। क्षेत्र के कुछ लोग सुबह पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली।

नवीन प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी
सरपंच रमेश शर्मा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा कर शांत कराया। वहीं सरपंच रमेश शर्मा ने बताया कि इन खंडित प्रतिमाओं के स्थान पर नवीन प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी इसके लिए मंदिर के पुजारियों से बात कर ली गई है।

ये भी पढ़ें : CAA: सीएए से मुसलमानों को घबराने और परेशान होने की जरूरत नहीं,- मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here