न्यूज़लिंक हिंदी, उज्जैन। उज्जैन के माकड़ौन क्षेत्र में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति लगाने को लेकर आज सुबह एक बड़ा विवाद हो गया। बता दे कि जब एक पक्ष ने सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति को हटाने के लिए उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इस विवाद को शांत करने के लिए पुलिस को माकड़ौन के साथ ही उज्जैन और तराना का पुलिस बल भी यहां तैनात करना पड़ा।

एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पाराशर ने बताया कि घटना के बाद इस पूरे मामले में माकड़ौन थाना प्रभारी की लापरवाही सामने आई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, जबकि इस घटना में माकड़ौन थाने के सब इंस्पेक्टर को भी चोट आई है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
जानें पूरा मामला
माकड़ौन के मंडी गेट और बस स्टैंड के पास एक विवादित जमीन है जहां पर एक पक्ष संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाना चाहता है तो दूसरा वर्ग लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा लगाने के लिए कई वर्षों से प्रयासरत हैं। बता दे कि आज सुबह मंडी गेट स्थित इस जगह पर इस समय विवाद हो गया जब क्षेत्र के लोगों को पता चला कि कुछ लोगों ने यहां पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा लगा दी है। जब लोग यहां पहुंचे तो इस जगह पर सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति लगी हुई थी जिसे देखकर लोग गुस्सा हो गए और उन्होंने इस मूर्ति को तोड़फोड़ करते हुए इस पर ट्रैक्टर चला दिया।
इसके बाद स्थितियां यह बनी कि दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और कुछ देर यहां पथराव और लाठियां भी चली। स्थितियां कुछ ऐसी थी कि भीड़ ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। कुछ गाड़ियां को जला दिया साथ ही कई दुकानों में पथराव भी किया। विवाद की जानकारी लगते ही माकड़ोन के अलावा उज्जैन और तराना से भी भारी तादाद में पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। दोनों पक्षों को पुलिस ने समझाकर मामला शांत करवाया है और अभी यहाँ पुलिस फोर्स तैनात है।
सामान्यथाना माकड़ोन क्षेत्र में दो पक्षों (मालवीय,पाटीदार समाज) मे विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश भार्गव, अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारी माकड़ोन पहुँचे और दोनों पक्षों से घटना के संबंध में जानकारी ली।
ये भी पढ़ें : Delhi Crime: एसीपी के बेटे की हत्या; नहर में फेंकी लाश, पुलिस संदिग्ध से कर रही पूछताछ

