न्यूज़लिंक हिंदी, डेस्क। ब्रिटेन सरकार ने ब्रिटेन-भारत युवा पेशेवर योजना के तहत तीन हजार पात्र भारतीयों के लिए वीजा उपलब्ध कराए जानें की घोषणा की है। इस योजना के तहत 18 से 30 वर्ष के बीच के भारतीय नागरिकों को ब्रिटेन में दो साल तक रहने और काम करने की अनुमति मिलती है। इसमें एंट्री बैलट सिस्टम से लिया जाता है।

आपको बता दें कि नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग ने नई योजना के लिए विस्तृत पात्रता मानदंड जारी करते हुए कहा कि यह 18-30 वर्ष की आयु के बीच भारत के सबसे प्रतिभाशाली युवाओं के लिए ब्रिटेन का सर्वश्रेष्ठ अनुभव करने का एक बेहतरीन अवसर है।

