न्यूज़लिंक हिंदी। कुछ दिनों के लिए सुकून की सांस लेने के बाद एक बार फिर युक्रेन की राजधानी कीव मिसाइल के धमाकों से गूंज उठी है। शनिवार तड़के रूस की वायु सेना ने कीव पर ड्रोन से बम बरसाए। वहीं, यूक्रेन ने जवाबी कार्रवाई में कई ड्रोन्स को मार गिराया।
रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, कीव से होकर गुजरने वाली निप्रो नदी के दोनों किनारों पर विस्फोटों की सूचना मिली है। हालांकि हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
कीव की मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा -कि शहर के ऊपर से जैसे ही ड्रोन देखे गए, हमारी विमान-रोधी इकाइयां हरकत में आ गईं और जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि रूसी सेना सेंट्रल कीव के पास के इलाकों को निशाना बना रही है।
विटाली क्लिट्स्को ने आगे कहा, निप्रो के पूर्वी तट डार्नित्स्की जिले में तेज धमाके सुने गए और पोडिल में भी विस्फोट हुए हैं। रूस ने यह हमला आधी रात के बाद किया है। सेंट्रल कीव में 45 मिनट तक बमों की गूंज सुनी गई।
ये भी पढ़ें :Kanpur News: जेई ने दी बर्बाद करने की धमकी, यौन उत्पीड़न का शिकार हुई महिला.. ऐसे हुआ खुलासा
स्थानीय लोगो के मुताबिक, हमले के बाद शहर में सायरन बजने लगे। वहीं, निप्रो नदी के पश्चिमी तट पर पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिए हवाई हमले के बारे में लोगों को चेतावनी दी।

