मुंबई में बेकाबू बस का तांडव, कई लोगों को रौंदा, कम से कम 3 की मौत, और लगभग 20 लोग हुए घायल

0
365

मुंबई में बेकाबू बस का तांडव, कई लोगों को रौंदा, कम से कम 3 की मौत, और लगभग 20 लोग हुए घायल पहले बस ने एक ऑटो को टक्कर मारी और फिर एक के बाद एक गाड़ियों को टक्कर मारती चली गई।

उसमे कई पैदल यात्री और फेरीवाले भी बस की चपेट में आए गए ,थोड़ी देर में ही सड़क पर लोगों की चीख-पुकार मच गई। एक चश्मदीद ने इस दर्दनाक हादसे को बयां किया और बताया कैसे एक पल में देखते ही देखते सड़क खून से लाल हो गई। यह बस कुर्ला रेलवे स्टेशन से अंधेरी जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई।

इस हादसे में लगभग 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 49 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। कुर्ला में बृहन्मुंबई महानगर पालिका एल. वार्ड के पास यह दुर्घटना बस के ब्रेक में गड़बड़ी होने के कारण हुई। हादसे के बाद बस चालक को हिरासत में भी ले लिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, चश्मदीद जैद अहमद ने बताया कि मैं रेलवे स्टेशन जाने के लिए अपने घर से निकल रहा था, तो मैंने एक तेज़ आवाज़ सुनी और देखा कि एक बस कई पैदल यात्रियों, रिक्शा और कारों को टक्कर मार रही है। मैं लोगों की मदद के लिए तुरंत आगे गया और रिक्शा में फंसे कुछ घायल लोगों को बचाया।

घायलों को भाभा अस्पताल भेजा गया, एक अन्य चश्मदीद ने बताया कि बस के रुकने से पहले उनकी कार को 100 मीटर तक धकेला भी गया। भीड़ ने बस का पीछा किया और ड्राइवर को पकड़ लिया तथा पुलिस के आने तक उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर संजय मोरे को मेडिकल जांच के लिए जेजे अस्पताल भी ले जाया गया था।

अब आरोपी बस ड्राइवर संजय मोरे की उम्र 54 साल है, मोरे के खिलाफ कुर्ला पुलिस मामला भी दर्ज कर रही है। सूत्रों के मुताबिक जिस समय यह घटना हुई उस समय उस BEST बस में 60 के करीब यात्री भी थे। इस घटना ने 3 पुलिसकर्मी और एक MSF का जवान भी जख्मी हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, घायलों का इलाज चल रहा है, घायलों में से कुछ की हालत गंभीर भी बताई जा रही है। दुर्घटना में कई वाहन क्षतिग्रस्त भी हो गए। उन्होंने बताया कि बस की पंजीकरण संख्या एमएच01-ईएम-8228 है। यह बस कुर्ला रेलवे स्टेशन से अंधेरी की और जा रही थी, तभी यह दुर्घटना भी हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here