यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अब निकाली 1500 पदों पर वैकेंसी, जानिए पूरा विवरण

0
321

न्यूज़लिंक हिंदी। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अब निकाली 1500 पदों पर वैकेंसी, सार्वजनिक क्षेत्र का सूचीबद्ध बैंकों में शामिल यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में स्थानीय बैंक अधिकारी के लिए 1500 पदों पर भर्ती के लिए बैंक की ओर विज्ञापन जारी किया गया है।

20 से 30 साल के योग्य उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आरंभ तिथि-24 अक्टूबर 2024,ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आरंभ तिथि-24 अक्टूबर 2024,ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि-13 नवंबर 2024,ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि-13 नवंबर 2024,भारत सरकार या उसके विनियामक निकायों द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में पूर्णकालिक/नियमित स्नातक की डिग्री।

उम्मीदवार के पास वैध मार्कशीट/डिग्री प्रमाणपत्र होना चाहिए कि वह पंजीकरण के दिन स्नातक है और ऑनलाइन पंजीकरण करते समय स्नातक में प्राप्त अंकों का प्रतिशत दर्शाना चाहिए। आयु मानदंड में पात्रता के प्रयोजन के लिए कट-ऑफ तिथि उस महीने का पहला दिन होगी जिसमें ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होता है यानी 01 नवंबर 2024,लोकल बैंक ऑफिसर्स पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 साल,लोकल बैंक ऑफिसर्स पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल,भारत सरकार के नियमानुसार उम्मीदवारों को आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 3 साल से 10 साल की छूट भी मिलेगी।

एक बाद आवेदन के बाद आवेदन शुल्क/सूचना शुल्क वापसी बिल्कुल भी नहीं किया जाएगा। आवेदन के बारे में पूर्ण जानकारी के लिए बैंक के वेबसाइट
https://www.unionbankofindia.co.in/pdf/NOTIFICATION-OF-LBOs-FINAL.pdf
पर देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को राज्य की निर्दिष्ट स्थानीय भाषा में कुशल होना चाहिए।

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास भारत सरकार या उसके रेगुलर बॉडीज द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है।

इस भर्ती के लिए सेलेक्शन प्रोसेस में उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन, एप्लीकेशन स्क्रीनिंग और/या इंटरव्यू शामिल हो सकते हैं। बता दें कि लिखित परीक्षा में 155 प्रश्न होंगे और अधिकतम अंक 200 भी होंगे।

ऑब्जेक्टिव टाइप में गलत उत्तर देने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। हर प्रश्न के लिए, जिसका गलत उत्तर उम्मीदवार द्वारा दिया गया है, उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से एक चौथाई या 0.25 अंक जुर्माना के रूप में काट भी लिए जाएंगे, ताकि सही अंक प्राप्त किए जा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here