भाजपा की संविधान गौरव प्रबुद्ध संगोष्ठी में पूर्व केंद्रीय मंत्री एस पी बघेल का स्वागत करते पदाधिकारी।
भाजपारामायण, गीता जैसे धार्मिक ग्रंथ की तरह ही संविधान को भी पूज्यनीय मानती है लेकिन कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी उसे नीली जींस की दायीं जेब में रख कर घूम रहें हैं। यह बात केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने गुरुवार को भाजपा द्वारा आयोजित संविधान गौरव गोष्ठी में कहीं। आकर्षण गेस्ट हाउस, के ब्लॉक किदवई नगर में आयोजित कार्यक्रम में बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गरीबों को शिक्षा से कोसों दूर रखा। कांग्रेस पार्टी ने आपातकाल के दौरान विपक्षी नेताओं को 27 महीने के लिए जेल में ठोस दिया था।
भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, उत्तर जिलाध्यक्ष दीपू पांडे, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने संविधान की पुस्तक भेंट कर बघेल का स्वागत किया। बघेल ने कहा कि यह हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। संविधान न केवल नागरिकों को उनके मौलिक अधिकार प्रदान करता है, बल्कि उनके कर्तव्यों की ओर भी ध्यान आकर्षित करता है। इंदिरा गांधी ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट को लाल कार्पेट के नीचे दब कर रखा था। उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, विधायक नीलिमा कटियार, राहुल बच्चा सोनकर की ओर इशारा करते हुए उपस्थित लोगों से प्रश्न किया की क्या इन लोगों का स्तर निम्न है? पंडित नेहरू आरक्षण विरोधी थे।
उन्होंने सदैव आरक्षण का विरोध किया। सांसद रमेश अवस्थी और विधायक महेश त्रिवेदी ने संविधान के महत्व को रेखांकित किया और इसे राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में स्वप्निल वरुण, बालचंद मिश्र, रघुनंदन भदोरिया, कौशल किशोर दीक्षित, रामदेव शुक्ल, विनोद शुक्ला, जयप्रकाश कुशवाहा, राम लखन रावत,गणेश शुक्ला, अवधेश सोनकर, नरेश कठेरिया, रामबाबू गिहार, अनीता त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।