भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक होगी आज

0
151

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। और इस बढ़ते तनाव पर चर्चा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद आज, 5 मई को एक बैठक भी करेगी।

सुत्रीओं के मुताबिक़ सुरक्षा परिषद ‘बंद कमरे’ में पाकिस्तान और भारत के बीच मौजूदा हालत पर विचार-विमर्श भी करेगी। और साथ ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बंद कमरे में होने वाली चर्चा सार्वजनिक बिल्कुल भी नहीं की जाती।

ये भी बता दें कि रविवार को पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा था कि उसने पहलगाम हमले के मद्देनजर, क्षेत्र के ताज़ा घटनाक्रम की जानकारी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को देने का फ़ैसला भी किया है।

आगे बयान में कहा गया कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक़ डार ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत असीम इफ्तिख़ार को सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने का निर्देश भी दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here