Unnao News:कारोबारी का शव हाईवे के किनारे कुएं में पड़ा मिला,बुलडोजर की मदद से शव को बाहर निकलवाया

0
284

न्यूज़लिंक हिंदी। इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना एक बार फिर घटित हुई,उन्नाव में धारदार हथियार से हत्या कर कुएं में फेंके गए रेडीमेड कपड़ा कारोबारी नदीम का शव देखकर मां गश खाकर गिर पड़ीं। रोते हुए कहा कि दो साल पहले पति को खोया अब इकलौता बेटा भी छिन गया।

उन्होंने बेटे की किसी से कोई रंजिश न होने की बात कही। शव शाम को घर लाया गया और रात करीब साढ़े नौ बजे दफनाया गया। नदीम की शादी सात साल पहले जीनत फातिमा से हुई थी। दोनों के कोई संतान नहीं थी। पत्नी एक सप्ताह से मायके में थी। पिता नईम की दो साल पहले मौत हो चुकी है। एक विवाहित बहन भी है।

इधर, इकलौते बेटे नदीम मौत की सूचना घर पहुंची तो मां आरिफा जार-जार रोने लगीं। इसके बाद भाई के साथ घटनास्थल पहुंचीं और जैसे ही शव देखा तो बेसुध हो गईं। जिस तरह से युवक कानपुर से अजगैन तक आया उससे स्पष्ट है कि किसी करीबी ने भरोसे का फायदा उठाया। वहीं चर्चा है कि सुनियोजित तरीके से नदीम को घटनास्थल पर बुलाया गया और हत्या के बाद शव कुएं में फेंक दिया गया।

मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल व लोकेशन को आधार बना पुलिस ने जांच शुरू की है। आशंका बिचपरी गांव के किसी नजदीकी के बुलाने की भी है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे नदीम पक्ष के लोगों को यह कहते भी सुना गया कि वह भाजपा समर्थक था, इसको लेकर भी उसकी हत्या की जा सकती है।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुलडोजर की मदद से शव को बाहर निकलवाया। उसकी गर्दन व कमर के पास चाकू के गोदने के कई निशान मिले। सीओ संतोष सिंह ने मौके पर पहुंचकर पूर्ण जांच की। फील्ड यूनिट टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया। एएसपी ने बताया कि राजफाश के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। सर्विलांस की भी मदद भी ली जा रही है।

कानपुर निवासी युवक की हत्या करने के बाद शव 30 किलोमीटर दूर अजगैन कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाईवे के किनारे कुएं में फेंक दिया गया। बुधवार सुबह लोगों ने कुएं के पास खून और बाइक पड़ी देखी तो पुलिस को पूर्ण जानकारी दी।कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि हत्या क्यों, कैसे और कब की गई, इसकी जांच मुख्य रूप से की जा रही है। मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here