Unnao News: स्कूली बच्चो को टूर पर ले जा रही बस हाईवे पर पलटी ,जिसमे दस स्कूली बच्चे और अध्यापक घायल हुए

0
313

न्यूज़लिंक हिंदी। हादसे के वक्त बस में थे कुल 53 बच्चे, छह शिक्षक व प्रबंधक, कानपुर चिड़ियाघर गए थे,ओवरटेक कर रहे लोडर व गड्डे से बचने की कोशिश में दूसरी लेन में जाकर लोडर और डीसीएम में भिड़ी बस। हादसे में डीसीएम चालक, क्लीनर, एक शिक्षिका और लोडर चालक की हालत पूर्ण रूप से गंभीर हुई।

हादसे के कारण हाईवे पर घंटेभरका जाम लगा गया, तेज टक्कर होने से डीसीएम का चालक केबिन में फंस जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में 10 छात्र-छात्राएं, प्रबंधक, एक शिक्षका के अलावा डीसीएम चालक, खलासी और लोडर चालक घायल हो गए हैं। शिक्षिका का हालत गंभीर है। सभी को पहले पास के नर्सिंगहोम पहुंचाया गया बाद में जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना पर डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। 50 बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया है।

दही थाना क्षेत्र के महिपत खेड़ा गांव में स्थित मां सरस्वती बाल विद्या मंदिर के प्रबंधक अमित तिवारी गुरुवार को ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस को किराए पर लेकर कानपुर चिड़ियाघर, जेके मंदिर, साईं मंदिर के टूर पर लेकर गए थे। लौटते समय देर शाम हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र में शिवनगर मोहल्ले के सामने एक लोडर बस को ओवरटेक करने लगा।

इस दौरान बस का चालक लोडर को बचाने का प्रयास कर रहा था तभी सड़क के एक बड़े गड्ढे से बचने की कोशिश में चालक ने बस डिवाइडर की ओर घुमाई तो अनियंत्रित होकर लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर चली गई। लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे एक लोडर से टकराते हुए डीसीएम में टकरा गई।
तेज टक्कर लगने से बस में आगे की तरफ बैठे दो बच्चे खिड़की से उछलकर बाहर गिर गए और बस डीसीएम को चपेट में लेते हुए पलट गई।

दोनों वाहन एक दूसरे में फंस गए। हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना देने के साथ ही बस में फंसे बच्चों को शीशे तोड़कर एक-एक को बाहर निकालना शुरू किया।

पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटाया और मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हादसे में कानपुर नौबस्ता निवासी लोडर चालक राम करन ( 50) भी घायल हो गया। डीएम अपूर्वा दुबे और एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना भी मौके पर पहुंचे और बच्चों का हालचाल लिया। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि हादसे के बाद चालक बस से कूदकर भाग गया है। । एसपी ने बताया कि घायल बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज रहा है। सभी खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here