न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। आपको बता दे कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एक साथ करीब 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। वहीं आईएएस रजनीश दुबे राजस्व परिषद के नए चेयरमैन बने तो राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव सहकारिता बनाए गए लेकिन वह प्रमुख सचिव कारागार भी बने रहेंगे।
नियुक्ति विभाग की ओर से या महत्वपूर्ण आदेश दिया गया है। इसमें इन तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं हैं। दूसरी और विभाग में आईएएस अधिकारियों की नई सूची भी तैयार हो रही है। अगले दो से तीन दिन में बड़ी संख्या में ट्रांसफर किए जाएंगे। अधिकांश आईएएस अधिकारी अपने बोरिया बिस्तर बांधकर तैयार हैं।
बता दे कि बीएल मीणा प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम बने। रवींद्र कुमार प्रमुख सचिव पशुधन दुग्ध विकास बने। आईएएस विमल दुबे मंडलायुक्त झांसी बने। आईएएस चैत्रा वी मंडलायुक्त अलीगढ़ बनाई गईं।
जानकारी अनुसार तबादलों के इस अदला वदली में आईएएस मनोज कुमार सिंह से उद्यान विभाग का चार्ज हटाया गया। पी गुरू प्रसाद प्रमुख सचिव राजस्व बनाए गए हैं। इसी तरह बलकार सिंह नए आवास आयुक्त बनाए गए। आदर्श सिंह आबकारी आयुक्त बने। रणवीर प्रसाद एमडी विद्युत उत्पादन निगम बने। आईएएस राजशेखर एमडी पेयजल मिशन ग्रामीण बनाए गए हैं।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश में पीसीएस के अलावा आईपीएस अधिकारियों के तबादले अब और ही तेजी से होंगे। एक बार अगर लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग गई तो उसके बाद में सरकार के लिए तबादले करना मुश्किल हो जाएगा। आचार संहिता लगने के बाद केवल चुनाव आयोग के आदेश पर ही अधिकारी इधर से उधर किए जा सकेंगे।
ये भी पढ़ें : Tamil Nadu: राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी संथान का निधन, सरकारी अस्पताल में तोड़ा दम

