न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी के महराजगंज स्थित बृजमनगंज क्षेत्र के नौसागर गांव के करमहां टोले के समीप एक भनक हादसा,ईंट भट्ठे की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। जिससे उसके नीचे दब कर तीन मजदूरों की मौत हो गई और दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों का इलाज सिद्धार्थनगर अस्पताल पर चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर तुरंत पहुंच गए। मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के निवासी संतोष ,पार्वती , सुशीला,रमेश व शांति के साथ तमाम मजदूर करमहां स्थित भटठे पर परिवार के साथ मजदूरी करते थे।
बुधवार की शाम करीब पांच बजें भठ्ठे के अंदर जाकर ईंट निकालने का काम कर रहे थे। उसी दौरान ईंट से गई दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। जिसके नीचे तमाम मजदूर दब कर मर गए। जिसमें कई लोगों को बाहर निकाला गया।
जिसमें संतोष व पार्वती व सुशीला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं रमेश व शांति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तुरंत भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर पूर्ण कार्रवाई की जाएगी।

