न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी के उरई में डॉक्टर की लापरवाही का बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। डॉक्टर ने महिला की पित्ताशय की सर्जरी के समय पेट में कॉटन के दो बड़े कपड़े ही छोड़ दिए।
मामले का खुलास दो महीने बाद महिला के पेट में जब दर्द हुआ तब इस मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में सीएमओ ने जांच के लिए आदेश दिए हैं। जांच टीम पांच दिन में अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपेगी।
कान्हा हॉस्पिटल में महिला की पित्ताशय की सर्जरी के समय पेट में कॉटन के दो बड़े कपड़े छोड़ने के मामले में सीएमओ ने जांच के लिए आदेश भी दिए गए हैं। तीन सदस्यीय जांच दल में एसीएमओ के साथ दो चिकित्सक शामिल हैं। जांच टीम पांच दिन में अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपेगी।
जालौन कोतवाली के ग्राम सहाव निवासी महेंद्र सिंह की भाभी सुनीता देवी के पित्ताशय में पथरी होने पर शहर के कान्हा मल्टी स्पेस्लिटी हॉस्पिटल व रिसर्च सेंटर में 13 जून को ही सर्जरी हुई थी। सर्जरी डॉ. अनूप अवस्थी ने की थी। महिला को 16 जून को डिस्चार्ज भी कर दिया गया।

