UP : एक लॉज में युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान, मरने से पहले युवक ने बेटे से फोन पर कही ऐसी बात

0
276

न्यूज़लिंक हिंदी। शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित कुमार लॉज के कमरे में फतेहपुर के दतौली गांव निवासी सोम प्रकाश ने चादर से पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

बुधवार सुबह 10 बजे के करीब लॉज कर्मी कल्लू उनके कमरे की सफाई करने के लिए गए तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। लॉज मैनेजर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह धक्का मारकर दरवाजा खोला और शव को फंदे से उतारा। पुलिस को बेड पर सुसाइड नोट भी पड़ा मिला। यह नोट पुत्र को संबोधित है। नीचे अपने पिता और ससुर का मोबाइल नंबर भी लिखा है।

सुसाइड नोट में लिखे मोबाइल नंबर से पुलिस ने मृतक के पिता व ससुर को जानकारी दी। लॉज मैनेजर अनवर ने बताया कि मंगलवार को सुबह 10 बजे सोनू ने रूम बुक किया था। दिन भर बाहर रहने के बाद रात में वह सोने आए थे। कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।इकलौता बेटा था, ढाई साल से घर नहीं आया था।

पिता रजवंत सिंह ने बताया कि सोनू उनका तीन पुत्रियों में इकलौता पुत्र था। बाहर रहकर किसी कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता था। ढाई साल से घर नहीं आया था। उसने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया था। घर में उसकी पत्नी पिंकी, एक पुत्र बेटू व दो पुत्रियां परी व प्रिया हैं। मौसेरे भाई दिवाकर ने बताया कि सुसाइड की वजह भी नहीं पता चल पा रही हैं।

कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।खत में लिखा कि जान नहीं दे पा रहा, भगवान हिम्मत दे मुझे।

बेटू लव यू, अपने पापा की तरह कभी मत बनना। चलता हूं बेटू, पिछले चार दिन से भगवान से सिर्फ एक ही बात कही है कि चाहे कुत्ते की जिंदगी देना, लेकिन मेरे बेटू के पास ही रखना। बेटू जान नहीं दे पा रहा हूं, भगवान हिम्मत दे मुझे।

लॉज में खुदकुशी के प्रकरण पर मौके पर पहुंचे सोनू के साले अमित ने उस पर गंभीर आरोप लगाए। अलिहा गांव निवासी अमित सिंह ने बताया कि ढाई साल से सोनू किसी लड़की के चक्कर में था। अपने परिवार का भी ध्यान नहीं दे रहा था। एकदम संबंध खत्म कर लिए थे।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को सोनू ने अमित को फोन भी किया था। अपने बेटे बेटू से बात कराने के लिए कहा था। उन्होंने बेटे से बात भी कराई थी। उसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया, कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here