UP : लड़की भगाने के आरोप में , 4 दिन तक पुलिस द्वारा दिए गए थर्ड डिग्री का टॉर्चर से, युवक ने लगा ली फांसी

0
91

उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस की मार से बेहद ही परेशान होकर युवक ने सुसाइड कर लिया। साथ ही मृतक युवक पर लड़की भगा ले जाने का आरोप था।

उसके परिजनों का कहना है कि पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई। और उसे चार दिन तक वहां रखा और पूछताछ के नाम पर उसे बेरहमी से पीटा।

पुलिस ने उसे छोड़ा तो वह घर पहुंचा। और उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

साथ ही परिजनों का आरोप है कि सलमान को लगातार चार दिन तक थाने में रखा गया और उसे थर्ड डिग्री दी गई। उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे। पूछताछ के दौरान पुलिस ने ना सिर्फ उसे मारा, बल्कि धमकाया भी कि उसे जेल भेज दिया जाएगा।

ये मामला बरेली जिले के क्योलड़िया थाना क्षेत्र का है। मृतक सलामन के परिजनों ने बताया कि वह बहुत डरा हुआ था और किसी से कुछ बोले बिना कमरे में चला गया।

और थोड़ी देर बाद परिजनों ने देखा कि सलमान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। और उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। लेकिन, शरीर पर पिटाई के निशान सब कुछ कह रहे थे।

सलमान की मौत के बाद उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई मुमताज का आरोप है कि सलमान निर्दोष था। उसने कोई लड़की नहीं भगाई थी, फिर भी पुलिस ने बिना सबूत उसे थाने में रखकर टॉर्चर किया।

मुमताज ने कहा कि ये आत्महत्या नहीं, पुलिस की वजह से हुई हत्या हुई है। उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here