UP : संभल के बाद अब एटा में मचा बवाल,दरगाह के निकट जमीन को लेकर हुआ बवाल

0
419

न्यूज़लिंक हिंदी। संभल के बाद अब एटा में मचा बवाल, एटा में हजरत इब्राहिम की दरगाह के पास 24 बीघा जमीन को लेकर विवाद हो गया। चहारदीवारी निर्माण का विरोध कर रहे लोगों ने पथराव किया और एक मैक्स और कई बाइक तोड़ दीं।

पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। हजरत इब्राहिम की दरगाह के निकट 24 बीघा जमीन को लेकर रविवार देर शाम विवाद हो गया। यहां हो रही चहारदीवारी के विरोध में आए लोगों ने जमकर पथराव भी किया। एक मैक्स और आधा दर्जन बाइक में तोड़फोड़ की।

पथराव के दौरान कुछ लोगों के मामूली चोटें भी आईं, मगर हंगामा देर तक होता रहा। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और बवाल कर रहे लोगों को बल पूर्वक खदेड़ दिया। क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ घटनास्थल पर भारी पुलिस तैनात कर दी गई है।

दरगाह के निकट जलेसर देहात ग्राम पंचायत के प्रधान मनोज यादव ने सतीश चंद्र उपाध्याय और प्रकाश चंद्र उपाध्याय से 24 बीघा जमीन खरीदी है। इस पर वे रविवार शाम चहारदीवारी का निर्माण करा रहे थे। शाम सात बजे कस्बा के मुहल्ला पठानान के कई लोग वहां पहुंचे और जमीन को हजरत इब्राहिम की दरगाह कमेटी की बताकर जमकर हंगामा करने लगे।

इन लोगों ने हाल में बनाई गई चहारदीवार भी गिरा दी। दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो मुहल्ला पठानान के लोगों ने पथराव बाजी भी करना शुरू कर दिया। आरोपितों ने आधा दर्जन बाइकों में तोड़फोड़ की। मनोज पक्ष की एक मैक्स पिकअप में भी तोड़फोड़ की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पथराव कर रहे लोगों को बलपूर्वक खदेड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, एसडीएम विपिन कुमार ने बताया कि मौके पर शांति है, दोनों पक्षों के कागजात देखे गए हैं, जिसकी जमीन है उसे कब्जा करने का पूरा अधिकार है। इस बीच पुलिस ने कस्बा में गश्त भी बढ़ा दिया है। दोनों पक्षों के लोग अलग-अलग समुदाय से हैं।

अवागढ़ के विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मियों के साथ मारपीट भी की गई। इस दौरान सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। मामले की एफआइआर दर्ज कराई गई है। थाना अवागढ़ क्षेत्र में गांव नगला रूपी में विद्युत विभाग की टीम गई थी, तभी गांव के रोहताश ने टीम के हाथ लगे बिल के कागज फाड़ दिए और मारपीट भी कर दी। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here