Kanpur: हल्द्वानी हिंसा के बाद UP में अलर्ट, जुमे की नमाज को लेकर पुलिस तैनात, सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर #kanpurnews pic.twitter.com/oTj6phStgE
— Newslink Hindi (@newslinkhindi) February 9, 2024
न्यूज़लिंक हिंदी। हल्द्वानी में सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे व नमाज स्थल ध्वस्त किए जाने के विरोध में हुए उपद्रव के बाद अब प्रदेश में पूरी अलर्ट जारी किया गया है। बता दे कि प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
बता दे कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान सभी जिलों में अतिरिक्त मुस्तैदी बरते जाने के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। विशेषकर उत्तराखंड की सीमा से जुड़े व उसके आसपास के जिलों में गुरुवार रात से ही पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
सोशल मीडिया सेल भी अलर्ट
डीजीपी प्रशांत कुमार का कहना है कि सभी जिलों में कड़े सुरक्षा प्रबंध हैं। हल्द्वानी की घटना के बाद प्रदेश में सोशल मीडिया सेल को भी अलर्ट किया गया है। डीजीपी मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेल से लेकर सभी जिला इकाईयों को किसी भी आपत्तिजनक अथवा भ्रामक पोस्ट का तत्काल खंडन करने के साथ ही गड़बड़ी करने वाले के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
जानें हल्द्वानी में क्या हुआ
उत्तराखंड के हल्द्वानी के चर्चित बनभूलपुरा में सरकारी भूमि पर बने अवैध मदरसा व नमाज स्थल को ध्वस्त करने गई पुलिस, प्रशासन व नगर निगम की टीम पर समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। इस दौरान उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाने में आग लगा दी। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह थाने से भागकर जान बचाई। इस पूरे बवाल में अब तक छह लोगों की मौत हो गई है और सौ से अधिक पुलिसकर्मी घायल हैं।
ये भी पढ़ें : Kanpur: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन में मारी टक्कर, एक बच्चे की मौत, 8 घायल
