न्यूज़लिंक हिंदी, लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के साथ ही बाराबंकी जिले की राजनीति में भूचाल आ गया। बता दे कि बीजेपी ने सांसद उपेंद्र सिंह रावत पर एक बार फिर से दांव लगाया है। वहीं उनके नाम का ऐलान होने के साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल होने लगा, जिसने राजनीति में हड़कंप मचा दिया।
बता दे कि कुछ अश्लील वीडियो वायरल हो गए, जिसमें विदेशी युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे शख्स को कथित तौर पर उपेंद्र रावत बताया जाने लगा। हालांकि सांसद की तरफ से इस वीडियो को फर्जी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से एडिट किया हुआ करार दिया गया। हालांकि इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। चर्चा है कि सांसद को दिल्ली तलब किया गया है और उनकी उम्मीदवारी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
इस मामले में सांसद उपेंद्र रावत बताया कि यह वीडियो पूरी तरीके से फेक है, जिसे एआई तकनीक से बनाया गया है। यह काम हमारे विरोधियों की तरफ से किया गया है, जिसमें एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है और जल्द ही एक से दो दिन में इस पूरे मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।
सांसद में आगे बताया कि यह तो सोचने की बात है कि जैसे ही मुझे लोकसभा का टिकट मिला, उसी के बाद संयोजित तरीके से कुछ वीडियो को वायरल कर दिया गया। यह तो स्पष्ट तौर पर राजनीतिक साजिश है। यह मेरी और मेरी पार्टी की छवि को धूमिल करने का प्रयास है लेकिन हम विरोधियों की इस चल को सफल नहीं होने देंगे। केस दर्ज होने के बाद पुलिस विवेचना में लगी हुई है। जल्द ही यह पकड़ में आ जाएगा कि किसने ऐसा किया।
नगर कोतवाली इंस्पेक्टर अजय त्रिपाठी ने बताया कि सांसद के निजी सचिव की शिकायत पर धारा 419, 501 आईटी ऐक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। अश्लील वीडियो हटवाए जा रहे हैं। मामले में जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें : Karnataka: सनकी आशिक ने स्कूल में घुसकर तीन लड़कियों पर फेंका एसिड, थर्ड डिग्री झुलसा चेहरा, आरोपी हुआ गिरफ्तार

