न्यूज़लिंक हिंदी, लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा आज यानी गुरुवार से शुरू हुई। वहीं लखनऊ के कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का स्वागत फूल बरसाकर किया गया। वहीं परीक्षा कक्ष से बाहर तिलक लगाए गए। इसके साथ ही चाकलेट खिलाकर उनके चेहरे पर मुस्कान के साथ परीक्षा कक्ष में भेजा गया।
जानकारी के लिए बता दे कि लखनऊ में 134 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल में 56593 छात्र- छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। पहले दिन हिंदी की परीक्षा हुई। वहीं दो बजे से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होगी। इंटर में जिले से 48334 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
परीक्षा केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही छात्र- छात्राएं पहुंच गए थे। राजकीय जुबली इंटर कालेज में कई कालेजों के छात्रों का सेंटर बना है। कालेज में बच्चों के स्वागत के लिए रंगोली भी बनाए गए हैं।
माथे पर तिलक और लड्डू खिलाकर छात्रों का किया स्वागत
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार और संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार जुबली में छात्रों का स्वागत करते नजर आए। उन्होंने बच्चों को चाकलेट खिलाकर उनके तनाव को दूर करने का प्रयास किया। वहीं, बाल निकुंज इंटर कालेज में सुबह परीक्षार्थियों का स्वागत फूलों से किया गया। गेट पर जैसे ही वह प्रवेश किए उनके ऊपर शिक्षकों ने फूल बरसाए। माथे पर तिलक लगाकर और लड्डू खिलाकर उनका स्वागत किया। यह सभी कुछ देखकर बच्चे मुस्कुराते हुए परीक्षा कक्ष में पहुंचे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
ये भी पढ़ें :Europe: भारत ही नहीं यूरोप में भी हो रहे प्रदर्शन, EU की नीति के खिलाफ मैड्रिड में जमा हो रहे हजारों किसान

