कानपुर। UP Board Result 2023 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से मंगलवार को दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए। हाईस्कूल में महर्षि दयानंद बाबूलाल इंटर कॉलेज की अंशिका दीक्षित ने सिटी टॉप किया है। उनके 97.33 प्रतिशंत अंक आए हैं। अंशिका की प्रदेश भर में पांचवीं रैंक आई है। इंटर में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज की प्रतीक्षा सचान और शिवाजी इंटर कॉलेज की अर्चिता वर्मा के शहर में सबसे अधिक नंबर आए हैं। दोनों के 96.20 अंक हासिल किए। प्रतीक्षा और अर्चिता की यूपी में सातवीं रैंक आई है। मेधावियों को उनके माता पिता और शिक्षकों ने ढेरों आशीर्वाद दिए। स्कूल और इंटर कॉलेजों में ढोल पर छात्र-छात्राएं जमकर नाचे। मिठाइयां बांटी गई। हाईस्कूल में जिले की टॉप टेन सूची में 83 और इंटर में 43 मेधावी शामिल हैं।


