UP Cabinet: यूपी के किसानों को मिली बड़ी खुशखबरी, गन्ना मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी को दी मंजूरी

CM योगी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, कैबिनेट ने गन्ना मूल्य में 20 रूपये प्रति क्विंटल की वृद्धि को मंजूरी दे दी है।

0
341

न्यूज़लिंक हिंदी। CM योगी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, कैबिनेट ने गन्ना मूल्य में 20 रूपये प्रति क्विंटल की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। इसके तहत गन्ने की तीनों ही किस्मों में 20 रूपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।

ये भी पढ़े : Jal Jeevan Mission: यूपी ने पार किया 75 फीसदी नल कनेक्शन देने का लक्ष्य, CM योगी ने PM मोदी का जताया आभार

इसके पहले, गन्ना मूल्य को लेकर प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले 2021 में भी 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की थी। वर्तमान में सामान्य गन्ने का मूल्य 340 रुपये प्रति क्विंटल और अगेती प्रजापति के गन्ने का मूल्य 350 रुपये प्रति क्विंटल है। कैबिनेट बैठक में पेराई सत्र 2023-24 के लिए सहकारी क्षेत्र, निगम और निजी क्षेत्र सहित सभी चीनी मिलों की ओर से खरीदे जाने वाले गन्ने का राज्य परामर्शित मूल्य एसएपी निर्धारण होगा।

ये भी पढ़े : UP News: बांग्लादेश से जौनपुर आई प्रेमिका, प्रेमी के घर ठहरी 15 दिन, युवक फरार

बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि बैठक में कुल 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के अनुसार, कैबिनेट ने तीन निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को भी मंजूरी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here