न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी के लोगों को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा देने का ऐलान कर दिया है। दरअसल, योगी सरकार ने हाइड्रोजन नीति को मंजूरी दे दी गई है। इसके बाद प्रदेश के विभिन्न शहरों में ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन, हाइड्रोजन बस सहित अन्य वाहन चलाने की योजना साकार हो सकेगी।
ये भी पढ़े : Kerala: परिवार के पांच सदस्य किराए के घर में पाए गए मृत, फांसी पर लटकी मिली एक की लाश, जाने पूरा मामला
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath holds a meeting with his cabinet ministers in Lucknow. pic.twitter.com/IMwb4zzxJv
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 5, 2024
प्रदेश में यूपीनेडा की ओर से ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी बनाई गई है। अब इसे लागू करने की तैयारी है। इस पालिसी को मंजूरी मिलने के बाद अन्य वाहनों के साथ ही पाइप्ड नेचुरल गैस में मिलाकर प्रयोग किया जा सकेगा। मालूम हो कि केंद्र सरकार की ओर से नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन शुरू किया गया है। अब इसे राज्यों को लागू करना है। बैठक में कई अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई है।

