न्यूज़लिंक हिंदी, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवैध खनन मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (सीबीआई) पूछताछ के लिए समन भेजा है। उन्हें कल (29 फरवरी) को दिल्ली में सीबीआई के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया है। बता दे कि अवैध खनन घोटाला मामले में यह समन जारी किया गया है। अवैध खनन मामले में बतौर गवाह अखिलेश यादव को सीबीआई के समक्ष पेश होना है। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। 29 फरवरी को इस मामले में गवाही होनी है।
अखिलेश यादव को बतौर गवाह पेश होने के लिए कहा गया है। इसका बात का खुलासा उन्होंने खुद ही राजधानी में एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में किया। अखिलेश यादव ने कहा, कि पिछले चुनाव से पहले भी एक नोटिस आया था और इस चुनाव में भी एक नोटिस आया है।
हालांकि सीबीआई की इस नोटिस को लोकसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। अखिलेश यादव अक्सर कहते रहे हैं कि उन्हें कांग्रेस की सरकार ने पहले ही सीबीआई क्लब में डाल दिया है और अब भाजपा भी वही काम कर रही है।
जानें पूरा मामला
आपको बता दे कि अखिलेश यादव की सरकार के दौरान वर्ष 2012 से 2016 के बीच हमीरपुर में अवैध रूप से खनन का मामला सामने आया था। इस मामले में जनवरी 2019 में सीबीआई ने केस दर्ज किया था। अब इस मामले में सीबीआई ने तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव को पेश होने को कहा गया है। सीबीआई की नोटिस में कहा गया है कि अखिलेश को केंद्रीय जांच एजेंसी के समक्ष उपस्थित होना होगा। जनवरी 2019 में तत्कालीन डीएम, खनन अधिकारी और अन्य सहित कई लोक सेवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि सरकारी कर्मचारियों ने हमीरपुर में खनिजों का अवैध खनन होने दिया।
ये भी पढ़ें : BSP नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने थामा सपा का हाथ, अखिलेश यादव दिलाएंगे सदस्यता

