UP : पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए प्रवेश परीक्षा आज से शुरू, परीक्षाएं 20 जून तक चलती रहेंगी

0
128

न्यूज़लिंक हिंदी। पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए आज से प्रवेश परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। प्राविधिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग के विशेष सचिव अन्नावि दिनेश कुमार ने बताया कि प्रवेश परीक्षाएं 20 जून तक तीन पालियों में होगी।

समय सुबह आठ से 10:30 बजे, दोपहर 12 से 2:30 बजे और शाम चार से 6:30 बजे तक रहेगा। प्रवेश परीक्षा के लिए लखनऊ में 15 केंद्रों समेत प्रदेश भर में कुल 207 परीक्षा केंद्र संयुक्त रूप से बनाए गए हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए 4.12 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

उन्होंने बताया कि 13 से 15 जून तक ग्रुप-ए की परीक्षा सात पालियों में, 15 से 18 जून तक ग्रुप-ई की परीक्षा छह पालियों में और अन्य ग्रुप की परीक्षाएं 18 जून को दो पालियों में होंगी। 19 और 20 जून को आरक्षित दिवस रखे गए हैं।

डिकल संस्थान के बीएससी व एमएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिले के लिए 14 जून को पूर्ण प्रवेश परीक्षा होगी। अटल चिकित्सा विश्वविद्यालय की ओर से यह परीक्षा 200 केंद्रो पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2:20 तक होगी।

सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी की है। संस्थान के डीन डॉ. लोकेश अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा में 1.10 लाख अभ्यर्थी पूर्ण रूप से प्रतिभाग करेंगे। सभी केंद्रों पर बायोमीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था है,जोकि प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए बेहद जरूरी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here