UP: ससुर ने बहू से कहा- मेरे साथ पत्नी की तरह रहो, विरोध पर किया घिनौना कांड, जानें पूरा मामला

बारादरी थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती पर उसके ससुर ने पत्नी के साथ रहने के लिए दबाव बनाया। बता दे कि महिला के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित महिला ने बारादरी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

0
257

न्यूज़लिंक हिंदी, बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती पर उसके ससुर ने पत्नी के साथ रहने के लिए दबाव बनाया। बता दे कि महिला के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित महिला ने बारादरी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महिला ने बताया कि उसकी शादी 2023 में हुई थी। शादी के बाद पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पिछले महीने महिला को अकेला पाकर उसके ससुर ने गलत हरकत की। उसे पत्नी की तरह रहने को कहने लगा।

ससुर की हरकतों की शिकायत करने पर पति और उसके परिजनों ने मारपीट की। यह लोग दहेज में पांच लाख रुपये और कार मांगने लगे। साजिश के तहत पति कहीं चला गया।

पति के चाचा और भाई ने महिला को पति के ही अपहरण केस में फंसाने की धमकी भी दी। ससुराल वालों ने महिला की जेवर तक हड़प लिया है। पीड़ित महिला गर्भवती है। उसने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें : Health Ministry: आठ साल में करीब 8 लाख कम हुई संख्या, स्वास्थ्य मंत्री का दावा- टीबी के मरीजों में गिरावट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here