UP : लू का अलर्ट झांसी में सबसे ज्यादा तापमान, देखें टॉप टेन शहरों की लिस्ट

0
141

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश में इन दिनों बहुत ही भीषण गर्मी पड़ रही है। आलम ये है कि आम जनता का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चे हों या बूढ़े सभी वर्ग के लोग इस गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में लू का अलर्ट जारी है।

प्रदेश के अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। झांसी में सबसे ज्यादा 48.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है। राजधानी लखनऊ, वाराणसी, आगरा, हमीरपुर और अयोध्या समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा है।

यूपी के मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश में ताप लहर और लू की स्थिति बराबर बनी हुई है। प्रयागराज, आगरा और बुंदेलखंड रीजन में यह स्थिति बरकरार बनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश के अन्य स्थानों पर ऊष्म रात्रि की स्थिति बनी हुई है।

अगले दो दिनों तक पश्चिमी यूपी यानी आगरा में ऊष्म लहर की स्थिति ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। मो. दानिश ने बताया कि पूर्वी यूपी में अगले दो दिनों तक बांदा, चित्रकूट और प्रयागराज में ताप लहर ऐसे ही बना रहेगा। फिर उसके दो-तीन दिन बाद कुछ राहत मिल सकती है। इन 10 शहरों का तापमान हैं ज्यादा देखिये।

लखनऊ 44.3℃, कानपुर  47.6℃, वाराणसी बीएचयू 43.2℃, झांसी 48.1℃, बुलंदशहर 46.0℃,आगरा ताज       47.8℃, इटावा 45.℃, हमीरपुर 46.2℃, सुल्तानपुर 43.8℃, अयोध्या 41.0℃

तराई बेल्ट में आज से ही हल्की राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि यूपी के सेंट्रल पोर्शन और सेंट्रल से नीचे के हिस्से मध्य प्रदेश से सटे जिलों में जैसे आगरा, प्रयागराज रीजन में अगले दो-तीन दिनों में ऐसे ही मौसम बरकरार बना रहेगा। उसके बाद थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 मई को मौसम थोड़ा सा शुष्क रह सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here