न्यूज़लिंक हिंदी। अब यूपी में संघ लोक सेवा आयोग की ओर से अयोजित परीक्षाओं को क्रैक कर आईएएस बनने की कहानी आपने सुनी होगी, लेकिन अब वही संघ लोक सेवा आयोगने बिना परीक्षाओं के आईएएस अफसरों की भर्ती करने जा रहा है।
यूपीएससी ने बिना परीक्षा पास किए विभिन्न मंत्रालयों में बतौर संयुक्त सचिव, निदेशक और उपसचिव नियुक्त के लिए मुख्य आवेदन मांगे हैं, यूपीएससी ने इस तरह से होने वाली नियुक्त के लिए जारी अधिसूचना को लैटरल एंट्री नोटिफिकेशन नाम भी दिया गया है। लैटरल एंट्री के जरिए निजी क्षेत्र के कर्मचारियों और अंतरराष्ट्रीय या बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वाले भी आवेदन कर सकते हैं।
इसका मतलब अब कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी भी आईएएस भी बन सकेंगे, वह आईएएस बनकर किसी मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर काम कर सकेंगे। लैटरल एंट्री के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में योग्य उम्मीदवारों की अब सीधी भर्ती होगी। इस प्रक्रिया के द्वारा पहले भी उम्मीदवार चयनित किए गए हैं।
यूपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इसमें संयुक्त सचिव, निदेशक और उप सचिव के 45 पदों पर सीधी भर्ती करने जा रहा है। खास बात यह है कि अभ्यर्थियों को यूपीएससी की परीक्षा नहीं पास करनी पड़ेगी। हालांकि यह नौकरी नियमित नहीं होगी, सिर्फ तीन साल के अनुबंध पर ही भर्ती की जाएगी।
राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों में कार्यरत ऐसे कर्मचारी जो उक्त पदों के समकक्ष पदों पर मुख्य रूप से काम कर रहे हैं, वे इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्वायत्त निकाय, वैधानिक निकाय, यूनिवर्सिटी, मान्यता प्राप्त शोध संस्थान, निजी कंपनी, अंतरराष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोग भी मुख्य रूप से आवेदन कर सकते हैं।

