UP : जानिए अब कौन बनेगा भाजपा का अध्यक्ष, होली के बाद नए अध्यक्ष के नाम का हो सकता है ऐलान

0
209

जानिए उत्तर प्रदेश में अब कौन बनेगा भाजपा का अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के नाम का ऐलान नहीं हो पा रहा है।

इसके पीछे की वजह को कई अलग रूपों में लिया जा रहा है। क्यों कि दरअसल, यूपी में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव जिला अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही होगा। भाजपा के पार्टी नियमों के मुताबिक, बूथ अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष का चुनाव करते हैं।

मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष का चयन करते हैं। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राज्य स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी करते हैं। राज्य परिषद का चुनाव खत्म होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करते हैं।

राज्य परिषद का गठन यानी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में देरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को भी आगे खिसका दिया है।

और इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश काफी अहम है। इसलिए, कई चीजों का ध्यान रखा जा रहा है। 2022 में जब भूपेंद्र सिंह चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया तो उनकी सीएम योगी से ट्यूनिंग का ख्याल रखा गया।

अब नए प्रदेश अध्यक्ष में भी इस बात का ख्याल रखा जाना तय माना जा रहा है। पार्टी के सामने बड़ी चुनौती यूपी चुनाव 2027 और फिर लोकसभा चुनाव 2029 में लगातार है।

लोकसभा चुनाव 2024 के खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़कर अब पार्टी नए सिरे से प्रदेश में अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिश में भी जुटा हुआ है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष के चेहरे और विजन की बड़ी भूमिका होगी।

और अब यूपी बीजेपी अध्यक्ष के नाम को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। माना जा रहा है कि होली के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के वर्ष 2027 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की दिशा और दशा का भी निर्धारण पूर्ण रूप से हो जाएगा।

ये भी बता दें कि यूपी में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कई चेहरे मैदान में दिख रहे हैं। हालांकि, पार्टी सूत्रों का दावा है कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए ब्राह्मण या वैश्य प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है।

यह भी साफ है कि जो भी प्रदेश अध्यक्ष चुना जाएगा, उनकी प्रदेश के मौजूदा नेतृत्व से सेटिंग अच्छी ही होगी। प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होते ही उनके कंधे पर यूपी चुनाव 2027 की बड़ी जिम्मेदारी भी आ जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here