न्यूजलिंक हिंदी, कानपुर। यूपी लोकसभा के सहप्रभारी बनाए गए संजीव चौरसिया सोमवार को दो दिवसीय प्रवास को लेकर कानपुर आयेंगे। वह पहले अकबरपुर लोकसभा सीट पर चुनाव लोकसभा और विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक करेंगे। इसके साथ ही लोकसभा और विधानसभा कोर समिति की बैठक को संबोधित करेंगे।

कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सह मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि संजीव चौरसिया इसी तरह दो अप्रैल को कानपुर लोकसभा सीट के लिये चुनाव लोकसभा और विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक करेंगे। इसके साथ ही लोकसभा और विधानसभा कोर समिति की बैठक को संबोधित करेंगे। भाजपा नेतृत्व ने पिछले दिनों ही बीजेपी ने यूपी में संजीव चौरसिया, रमेश बिधूड़ी और संजय भाटिया के क्षेत्र तय कर दिए थे। तीनों ही नेताओं को यूपी में चुनाव के सह प्रभारी बनाया गया है।

