न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी के संभल जामा मस्जिद के बवाल में पुलिस की अब बड़ी कार्रवाई, अब तक दो महिलाएं और 27 लोग हुए गिरफ्तार, संभल के मौजूदा हालात पर अभी कोई भी टिप्पड़ी नहीं की जा सकती हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, एसपी कृष्ण कुमार ने बताया, संभल ज़िले में रविवार को हुई घटना के बाद पुलिस ने एहतियातन इंटरनेट बंद करने का मुख्य आदेश दिया था, जो अब भी जारी है।
बाकी सभी चीजें अब सामान्य हो गई हैं। पुलिस ने घटना में शामिल लोगों की सभी CCTV फुटेज भी खंगाली है। 100 से अधिक लोगों की पहचान की गई है। जल्द ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार भी कर लेगी।
मौजूदा हालातो को मद्दे नज़र रखते हुए पिछले 24 घंटे में 27 लोगों को जेल भी भेजा गया है, जिनमें 25 पुरुष और 2 महिलाएं भी शामिल हैं। संभल के सांसद जिया-उर-रहमान बर्क को 23 नवंबर को बीएनएस की धारा-168 के तहत नोटिस भी जारी किया गया है।

