UP: नैनी सेंट्रल जेल में बंद नफीस बिरयानी की हार्ट अटैक से मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

2 नवंबर को नवाबगंज के पास पुलिस मुठभेेड़ में उसके पैर में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल लाया गया था। इसके बाद हालत में सुधार होने पर नौ दिसंबर को उसे नैनी सेंट्रल जेल में दाखिल किया गया था।

0
531

न्यूज़लिंक हिंदी। माफिया अतीक अहमद और अशरफ के खास करीबी नफीस बिरयानी की स्वरूप रानी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बता दे कि नैनी सेंट्रल जेल में दिल का दौरा पड़ने के बाद उसे भर्ती कराया गया था।

जानकारी के लिए बता दे, नफीस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 22 नवंबर को नवाबगंज के पास पुलिस मुठभेेड़ में उसके पैर में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल लाया गया था। इसके बाद हालत में सुधार होने पर नौ दिसंबर को उसे नैनी सेंट्रल जेल में दाखिल किया गया था।

माफिया अशरफ के करीबी नफीस बिरयानी की क्रेटा कार का उमेश पाल हत्याकांड में इस्तेमाल हुआ था। जिसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। नफीस ने बिरयानी कारोबार को अशरफ की काली कमाई लगाकर आगे बढ़ाया था। कारोबार की आड़ में वह माफिया की काली कमाई को सफेद करने का काम करता था।

22 नवंबर को नवाबगंज में पुलिस मुठभेड़ में उसे पकड़ा गया था और वह नैनी सेंट्रल जेल में निरुद्ध था। बीते दिन यानी रविवार को सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे आनन-फानन जेल अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें :Pakistan pollution: AQI के स्तर में दिखा सुधार, लाहौर में पहली बार कृत्रिम बारिश, हालात अभी भी बदतर

वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर सिंह पटेल ने बताया कि जेल चिकित्सकों की सलाह पर उसे एसआरएन अस्पताल के हृदय रोग विभाग के आईसीयू में रखा गया था, यहां उसकी हालत नाजुक बनी थी। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here