UP News : नाबालिग लड़की को प्रेमी भगाकर ले गया, फिर चलती ट्रेन से धक्का देकर मार डाला,वजह जान रह जायेंगे हैरान

0
177

न्यूज़लिंक हिंदी। हैरान करने वाली खबर बरेली के कैंट थाना क्षेत्र से आई , 27 जून को अपहृत किशोरी का शव पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिला।

अब इस मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। किशोरी की मौत ट्रेन से कूदने से नहीं बल्कि उसकी हत्या साज़िश के द्वारा की गई थी। आरोपी युवक के कबूलनामे से हत्या की पुष्टि हो गई। पूछताछ के बाद शुक्रवार को आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया। आरोपी ने स्वीकार किया कि घर न जाने की जिद पर अड़ी किशोरी को उसने गुस्से में ट्रेन से धक्का ही दे दिया था।

कैंट क्षेत्र की 14 साल की नाबालिग किशोरी 27 जून से लापता थी। शक के आधार पर पिता ने गांव निवासी युवक व उसके परिवार के कुछ लोगों पर अपहरण की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। चार जुलाई को युवक ने कैंट थाने में सरेंडर भी कर दिया। उसने पुलिस को मुख्य गुमराह भी किया। बताया कि वह और किशोरी बरेली से हावड़ा गए थे। वहां से लौटकर बरेली आते वक्त आत्महत्या के इरादे से दोनों ट्रेन से कूद गए।

वह बेहोश हो गया था। जब होश आया तो किशोरी उसे कहीं पर भी नहीं मिली। वह घबरा गया और यहां लौट आया। पुलिस के साथ हावड़ा जाकर परिजनों ने जीआरपी से संपर्क भी किया। वहां अज्ञात के तौर पर शव पोस्टमार्टम के लिए रखा था। पता लगा कि शव हावड़ा स्टेशन के पास मिला था। वहीं अंतिम संस्कार कर दिया गया।

कैंट पुलिस की टीम आरोपी युवक को घटनास्थल पर घुमाकर वहां से लौट आई। वहां से पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य दस्तावेज भी पुलिस ले लाई। आरोपी से कैंट थाने में शुक्रवार को सीओ प्रथम ने पूछताछ जब शुरू की। तब उसने बताया कि वह दोनों मर्जी से ही घर से गए थे। उसके भाई की शादी भी थी। वह घर लौटना चाहता था, लेकिन किशोरी को जान का खतरा भी सता रहा था। वह आना नहीं चाहती थी। इस पर उसने गुस्से में उसे ट्रेन से धक्का दे दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here