UP News: नली में फंस गया टूथब्रश का टुकड़ा, डॉक्‍टरों ने सर्जरी कर बचाई युवक की जान

0
119

न्यूज़लिंक हिंदी। 23 वर्षीय युवक ने करीब 10 दिन पहले ब्रश को चबाकर निगल लिया था। ब्रश का टुकड़ा भोजन नली के जरिए आमाशय तक पहुंच गया था।

विशेषज्ञों ने इंडोस्कोपी की मदद से गले के रास्ते जाकर भोजन नली के निचले भाग में फंसे ब्रश को टुकड़े को निकाल दिया गया। प्रो. आरके जौहरी ने बताया कि ओपीडी में पेट दर्द की शिकायत लेकर आए मरीज के एक्सरे में पेट में कुछ फंसा दिखा।

सीटी स्कैन की मदद से ब्रश के टुकड़े की स्थिति मुख्य रूप से पता चली। जिसके बाद इंडोस्कोपी की मदद से ब्रश के टुकड़े को गले तक लाया गया, जहां से उसे शरीर के किसी अंग को नुकसान पहुंचाए बिना निकाल लिया गया। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय काला ने सर्जरी विभाग की टीम की मुख्य रूप से सराहना की।

आगे ये भी पढ़ें : Bihar News : पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल से हो रहे बरी,अब समर्थकों पर गिरेगी गाज

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here