न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। गाजियाबाद से कुर्सियां लेकर कानपुर जा रहे मिनी ट्रक हाईवे नीचे गिर गयी। जिससे मोके पर ही चालक की दर्दनाक मौत हो गई।
गाजियाबाद से कुर्सियां लेकर कानपुर जा रहा ट्रक चौबेपुर हाइवे पर हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर ओवर ब्रिज के नीचे जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौत गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से ट्र्रक को सीधा करवाकर नीचे से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और स्वजनों को घटना की सूचना दी।
ये भी पढ़ें: Mizoram assembly election: विधानसभा चुनावों के नतीजे अब आएंगे 4 दिसंबर को, चुनाव आयोग ने बदली तारीख
शिवराजपुर के लुधियाना गांव के सामने गुरुवार की रात प्लास्टिक की कुर्सियां लाद कर जा रहा मिनी ट्रक हाईवे पर अनियंत्रित होकर ओवर ब्रिज से नीचे गिर गया हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। हाईवे पर कई जगह खुले कट और संकेतक न लगने के कारण हादसे तेजी से हो रहे हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक चालक रंजीत कुमार पाल पुत्र श्री सीताराम निवासी ग्राम अलमऊं जगन्नाथपुर थाना गोपीगंज जिला संत रविदास नगर को मृत हालात में बाहर निकाला। चालक के साथ कोई खलासी नहीं था। पुलिस में ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के कागजों से घर वालों को सूचना दी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी शिव शंकर ने बताया कि काफी ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण मिनी ट्रक के चालक की मौत हुई है।

