न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इटावा लायन सफारी के पास केदारनाथ की तर्ज पर केदारेश्वर मंदिर बनवा रहे हैं। बता दे कि करीब 10 एकड़ में बन रहे मंदिर के लिए नेपाल से शालिग्राम की शिला मंगवाई गई है।
वहीं आज यानी मंगलवार को शालिग्राम शिला की अखिलेश यादव ने कार्यालय में विधिविधान के साथ पूजा और अर्चना की।
श्री शालिग्राम भगवान का आगमन देश-प्रदेश के लिए मंगलकारी एवं जन-जन के लिए कल्याणकारी हो, इस पावन कामना के साथ हृदय से स्वागत! pic.twitter.com/FSusgVGIQP
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 12, 2024
अखिलेश यादव ने एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, ‘श्री शालिग्राम भगवान का आगमन देश-प्रदेश के लिए शुभ हो और जन जन के लिए कल्याणकारी हो, इस पावन कामना के साथ हृदय से स्वागत है।
ये भी पढ़ें : Ration Scam: कोलकाता में ईडी ने की कई जगहों पर छापेमारी, TMC नेता और राज्य मंत्री राशन घोटाले में हुए गिरफ्तार
