न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश के बागपत के डौला गांव में बंदरों ने एक बच्ची की रक्षा करते हुए उसके रेप की कोशिश को पूरी तरह से नाकाम कर दिया।
दरअसल एक युवक छह साल की बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था, एक टावर पर उसके कपड़े उतारकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी करने लगा। इसी बीच बंदरों का झुंड मौके पर आ गया। बंदरों से डरकर आरोपी युवक बच्ची को छोड़कर मोके से फरार हो गया।
डौला गांव कि निवासी छह साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, उसी दौरान वहां एक अज्ञात युवक वहां आया और बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी लड़की को एक मस्जिद वाली गली में ले गया। उसके बाद वह उसका हाथ पकड़कर महल पर लगे टावर पर ले गया और उसके कपड़े फाड़कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी करने लगा।
जब बच्ची अपने घर पहुंची तो बच्ची ने परिवार वालों को सब कुछ बात दिया। जिसके बाद बच्ची को लेकर परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की पूर्ण मांग की। पुलिस ने इस घटना का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

