न्यूज़लिंक हिंदी। BJP ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 80 में से 51 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। बाकी 29 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा सपा, बसपा और कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित होने और सहयोगी दलों को गठबंधन में दी जाने वाली सीटों के निर्णय के बाद हो सकती है। अब ऐसे में उत्तर प्रदेश के कानपुर, प्रयागराज, रायबरेली, मैनपुरी, गाजियाबाद, बदायूं और फिरोजाबाद जैसी हॉट सीटों पर सभी राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं के साथ राजनीतिक विश्लेषकों की नजरें भी लगी हैं।
आपको बता दे की प्रयागराज से भाजपा की मौजूदा सांसद रीता बहुगुणा जोशी हैं। उनके बेटे ने विधानसभा चुनाव-2022 में सपा के साथ मंच साझा किया था। उसके बाद से रीता के टिकट पर तलवार लटक गई थी। प्रयागराज से भाजपा किसी बड़े चेहरे को उतारने पर विचार कर रही है। कानपुर से सांसद सत्यदेव पचौरी की सीट पर भी किसी बड़े ब्राह्मण चेहरे को उतारा जा सकता है। कांग्रेस ने अभी रायबरेली सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। भाजपा ने इस बार रायबरेली सीट पर कमल खिलाने को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाया है। ऐसे में पार्टी यहां से कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित होने के बाद ही अपना पत्ता खोलेगी।
ये भी पढ़े : Kanpur News: करौली शंकर महादेव के शिष्यों द्वारा निकाली गई लोक कल्याण के लिए दंडवत यात्रा का हुआ समापन
सपा के गढ़ मैनपुरी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से मुकाबले के लिए पार्टी को मजबूत उम्मीदवार की तलाश है। वहीं, बदायूं में सपा महासचिव शिवपाल यादव के सामने भी प्रत्याशी नहीं उतारा गया है। यहां से राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के मुखिया स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य भाजपा की सांसद हैं। पार्टी ने इस सीट को लंबित रखा है, ऐसे में सभी निगाहें हैं कि लगातार स्वामी प्रसाद की सनातन विरोधी बयानबाजी का असर उनकी बेटी के राजनीतिक भविष्य पर पड़ता है या नहीं। फिरोजाबाद में अक्षय यादव को टक्कर देने के लिए भी पार्टी दमदार प्रत्याशी के नाम पर मंथन कर रही है।

