UP News: बुंदेलखंड गौरव महोत्सव के दौरान हुआ बम विस्फोट, पढ़ें पूरी घटना के बारें में

बता दे कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना म‍िलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए है।

0
243

न्यूज़लिंक हिंदी, यूपी। च‍ित्रकूट में बुंदेलखंड गौरव महोत्सव में आतिशबाजी के लिए रखे गए बम में अचानक विस्फोट हुआ। बता दे कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना म‍िलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए है। हालांकि अभी मरने वालों में किसी की भी पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है तीनों महोत्सव में टेंट लगाने वाले कर्मचारी थे।

जानें घटना के बारें में
जानकारी अनुसार चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी के मैदान में बुंदेलखंड गौरव महोत्सव का आयोजन हो रहा था। ‌महोत्सव के दूसरे दिन यानी आज बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ रात में आतिशबाजी का कार्यक्रम था। ‌इसके लिए मंच के कुछ पीछे बम रखे गए थे।

वहीं मंच के पीछे रखे बम अचानक फट गए, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। व‍िस्‍फोट इतना भयानक था, क‍ि करीब पांच फीट गहरा गड्ढा हो गया है। विस्फोट से एक युवक का शव उछलकर 20 फीट ऊपर छत पर जाकर गिरा। ‌

ये भी पढ़ें : करौली शंकर महादेव धाम: पंच दिवसीय आयोजन में पप्पू बेधड़क व सोनू महाकाल ने बाबा के चरणों में लगाई अपनी अर्जी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here