UP News : देवर भाभी की आबरू से खेलता रहा,लेकिन जब वह हकीकत से रूह बरूह हुई तो,जानिए आगे

0
355

न्यूज़लिंक हिंदी। फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में निकाह का झांसा देकर देवर भाभी की आबरू से बराबर खेलता रहा। कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद उसे दो बच्चे भी हो गए।

पीड़िता द्वारा जब निकाह का दबाव बनाया तो उसने दूसरा निकाह कर लिया और परिवार के साथ मिलकर पीड़िता को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया है।

थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया है कि उसका निकाह 11 मार्च 2020 को नैनी ग्लास स्टार पैलेस के पीछे रहने वाले परिवार में हुआ था। शादी के बाद से ही पति अलग रहता आ रहा था। देवर ने निकाह का झांसा देते हुए पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। 12 नवंबर 2021 में एक बेटी तथा 2023 में दूसरी बेटी ने जन्म लिया।

पीड़िता का कहना है कि जब उसने देवर जावेद पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया, वहीं देवर ने दूसरी महिला से शादी कर ली। घर वालों के साथ मिलकर प्रार्थिया के साथ मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता किराए के मकान में रहकर गुजर-बसर कर रही है। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि मुकदमा पूर्ण रूप से दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई मुख्य रूप से की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here