UP News: CM योगी आज बरेली को देंगे बड़ी सौगात, 1307 मीटर लंबे पुल का करेंगे लोकार्पण, शहर को देंगे 328.43 करोड़ की चुनावी सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बरेली की नई लाइफलाइन बनने जा रहे है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वह शहरवासियों को 328.43 करोड़ रुपये की 64 परियोजनाओं की सौगात देंगे।

0
283

न्यूज़लिंक हिंदी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बरेली की नई लाइफलाइन बनने जा रहे है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वह शहरवासियों को 328.43 करोड़ रुपये की 64 परियोजनाओं की सौगात देंगे। 141.14 करोड़ की लागत से तैयार पांच परियोजनाओं का लोकार्पण और 187.29 करोड़ की 59 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही महादेव पुल जनता को सौंपेंगे। बरेली कालेज मैदान में उनके रिमाेट दबाते ही पुल से वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। ड्रोन कैमरे के जरिए पुल का लाइव प्रसारण मैदान में लगे एलईडी पर भी किया जाएगा। इसको लेकर मंडल प्रशासन के साथ स्मार्ट सिटी व नगर निगम के अफसर देर रात तक तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटे रहे।

प्रशासन के मुताबिक, मंगलवार को मुख्यमंत्री का सुरक्षा दस्ता बरेली पहुंच गया। मुख्यमंत्री बुधवार को फर्रुखाबाद से राजकीय हेलीकॉप्टर से दोपहर 3.05 बजे बरेली पुलिस लाइन के लिए रवाना होंगे। 3.35 बजे पुलिस लाइन पहुंचकर चार बजे बरेली कॉलेज स्थित जनसभा स्थल पहुंचेंगे। शाम पांच बजे तक जनसभा में मौजूद रहकर 64 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। शाम 5.05 बजे आदिनाथ चौराहा पहुंचकर उसका लोकार्पण करेंगे। शाम 5.10 बजे यहां से रवाना होकर 5.20 बजे त्रिशूल एयरबेस पहुंचेंगे। 5.25 बजे राजकीय विमान से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। लिहाजा, इन मार्गों पर कड़ी निगरानी रहेगी।

ये भी पढ़े: Lok Sabha Election 2024: कानपुर से कांग्रेस को बड़ा झटका, अजय कपूर ने छोड़ा हाथ का साथ, भाजपा में हो सकते है शामिल

महादेव पुल का करेंगे लोकार्पण
कोतवाली से कोहाड़ापीर तक बने महादेव पुल का मुख्यमंत्री बुधवार शाम को जनसभा के दौरान लोकार्पण करेंगे। साथ ही, सीबीगंज में निर्माणाधीन आईटी पार्क का शिलान्यास करेंगे। पुल शहरवासियों को कुतुबखाना के जाम से राहत दिलाएगा। आईटी पार्क से युवाओं को शहर में ही रोजगार के अवसर मिलेंगे।

नाथ कॉरिडोर की भी रखेंगे आधारशिला
मुख्यमंत्री बुधवार को नाथ कॉरिडोर की भी आधारशिला रखेंगे। बरेली विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने इसकी तैयारी कर ली है। कॉरिडोर के तहत अलखनाथ, वनखंडीनाथ, पशुपतिनाथ, त्रिवटीनाथ, धोपेश्वरनाथ, तपेश्वरनाथ व मढ़ीनाथ मंदिर के रास्ते को आपस में जोड़ा जाएगा। सड़कों का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण होगा। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकन्डन ए ने बताया कि नाथ कॉरिडोर का शिलान्यास मुख्यमंत्री के हाथों कराया जाएगा।

महापाैर डा. उमेश गौतम ने कहा
यह पुल शहर के विकास को नई ऊंचाई देगा। अब लोग कोतवाली से कोहाड़ापीर महज दो से तीन मिनट में पूरा करेंगे। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स पुल की तैयारियों का जायजा लेती रहीं।

ये भी पढ़े: पंजाब पुलिस के निशाने पर Shehnaaz Gill के पिता, DSP बोले – सिक्योरिटी का मिसयूज कर रहे संतोख सिंह

शहर में चला साफ सफाई का अभियान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले मंगलवार को पूरे शहर की प्रमुख सड़कों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। पुलिस लाइन से गांधी उद्यान, एयरफोर्स तक अतिक्रमण को भी हटवाने के लिए निगम की टीम दौड़ती रही। इस दौरान आदिनाथ चौक पर अतिक्रमण दस्ता द्वारा महापौर की ओर से मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर लगवाए गए बैनर को हटाने की सूचना पर महापौर नाराज हो गए।

अतिक्रमण प्रभारी ललतेश सक्सेना को फटकार लगाने के साथ उच्चाधिकारियों से भी आपत्ति जताई। इसके बाद अफसरों के दखल के बाद प्रकरण शांत हुआ। महापौर की अतिक्रमण दस्ते को लगाई फटकार और अफसरों के बीच हुई वार्ता चर्चा की विषय बनी रही। इसके बाद उपसभापति सर्वेश रस्तोगी व अन्य महापौर समर्थक आदिनाथ चौक पर पहुंचे और वहां लग रहे होर्डिंग-बैनर को दुरुस्त कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here