UP News : निरस्त की गई सिपाही भर्ती परीक्षा को फिर से किया आयोजित,जानिए कब होगी परीक्षा

0
167

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश में पेपर लीक के कारण निरस्त की गई सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन फिर से किया जा रहा हैं ,पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के लगभग 60244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा दिनांक 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को आयोजित कराने का मुख्य निर्णय लिया गया है।

बता दें कि पेपर लीक के कारण यह पहले हो चुकी यह परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि यह परीक्षा छह माह के अन्दर शुचिता एवं पारदर्शिता के उच्चतम मानकों को दृष्टिगत रखते हुये दोबारा से आयोजित करायी जाएगी।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस परीक्षा को एक निश्चित समय सीमा के अन्तर्गत पारदर्शी तरीके से सभी मानकों को नज़र में रखते हुए दोबारा आयोजित करने की प्रतिबद्धता के क्रम में यह कार्यकम घोषित किया गया है।

चयन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण ढंग से कराये जाने के सम्बन्ध में परीक्षा सम्बन्धित विभिन्न व्यवस्थाओं को जैसे-परीक्षा की तैयारियों, परीक्षा केन्द्रों के चयन, परीक्षार्थियों का सत्यापन, रोके जाने हेतु विस्तृत दिशा निर्देश के साथ उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी किए गये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here