न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश के कई जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की और गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अभी सर्द रातें और शीतलहर सताएंगी। इस हालात को देखते हुए जिलाधिकारी ने 20 जनवरी तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 5वीं कक्षा तक के विद्यालय बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही 12वीं तक के छात्रों को भी बड़ी राहत दी है।
आपको बता दे कि जिलाधिकारी ने भानूचंद्र गोस्वामी पहले से पांचवी तक के सभी स्कूलों का अवकाश 20 जनवरी तक बढ़ा दिया है। 15 जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश होने के कारण 12वीं तक के विद्यालयों का अवकाश रहेगा।
ये भी पढ़ें : Mauritius: प्राण प्रतिष्ठा के दिन हिंदू कर्मियों की विशेष छुट्टी, मॉरीशस सरकार का बड़ा ऐलान
इस जनवरी में सर्दी ने नए रिकॉर्ड दर्ज किए हैं। दिसंबर के अंतिम सप्ताह से ठंड का आगाज हुआ और नए साल पर जनवरी माह में सर्द मौसम ने लोगों को कंपकंपी छुड़ा दी। न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान भी न्यूनतम स्तर तक पहुंचा। इससे पहले 2 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री के निचले स्तर पर पहुंचा था। घर के अंदर भी लोग सर्दी महसूस कर रहे थे। फुटपाथ पर रात गुजारने वालों ने आग का सहारा लिया तो घरों में ब्लोअर और रूम हीटर ने कमरे के तापमान को सामान्य करने में मदद की।

