UP NEWS : डॉक्टरों ने महिला को किया मृत घोषित…रास्ते में उठकर मांगने लगी पानी, जाने पूरा मामला

अब इसे कुदरत का करिश्मा कहें या डॉक्टरों की लापरवाही। बता दे की अस्पताल में मृत घोषित हुई महिला रास्ते में जी उठी। दरअसल, कैंसर से पीड़ित महिला को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था।

0
298

न्यूज़लिंक हिंदी। अब इसे कुदरत का करिश्मा कहें या डॉक्टरों की लापरवाही। बता दे की अस्पताल में मृत घोषित हुई महिला रास्ते में जी उठी। दरअसल, कैंसर से पीड़ित महिला को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था। एम्बुलेंस से घर लाते समय महिला रास्ते में उठ कर बैठ गई और पानी मांगने लगी। जाने पूरा मामला

ये भी पढ़ें : VIDEO : अध्यापक ने शिकायत की तो स्मृति ईरानी ने वहीं मिला दिया अधिकारी को फोन, बोलीं- ये अमेठी है और यहां…

मामला हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र का है। क्षेत्र के सदर गांव निवासी मातादीन रैकवार ने बताया पत्नी अनीता (33) बीमार रहतीं थीं। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने ब्लड कैंसर होने की बात कही। उन्होंने छतरपुर, भोपाल, जालंधर, चंडीगढ़ व अमृतसर में इलाज कराया।

जालंधर में नौगांव निवासी रिश्तेदार राजू रैकवार मजदूरी करते हैं। कुछ समय से जालंधर में राजू के यहां रह कर प्राइवेट अस्पताल में पत्नी का इलाज करा रहे थे। करीब 15 दिन पहले पत्नी की हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें : Kanpur: ठंड से बचने के लिए बुजुर्ग का जुगाड़, श्मशान घाट में जलती चिता के बगल में लेटा, देखे वीडियो

पत्नी के कथित शव को पैक कर उन्हें सौंप दिया। साथ ही अंतिम संस्कार के लिए भी व्यवस्था होने की बात कही। गांव शव लाने के लिए उन्होंने तीस हजार में एम्बुलेंस की। मातादीन ने बताया कि नोयडा पहुंचने पर उनकी पत्नी पानी मांगने लगीं। यह देख वह भौंचक्के रह गए।

साथ ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आगे बताया कि आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते पत्नी को लेकर अपने गांव आ गए हैं। यहां उनकी पत्नी फिलहाल ठीक अवस्था में हैं। मृत घोषित महिला के जीवित होने पर उन्हें देखने के लिए गांव वालों का तांता लगा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here